(www.arya-tv.com)देश के कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। देश के सबसे ज्यादा संक्रमित 15 शहरों में कुल एक्टिव केस के 36.82% मरीज हैं। इसमें दिल्ली टॉप पर है। यहां अभी 44 हजार 329 एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर बेंगलुरु अर्बन है। यहां 17 हजार 769 मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरे नंबर पर पुणे, चौथे पर ठाणे और फिर पांचवे पर मुंबई है। पूरे देश में अभी 4 लाख 80 हजार 590 एक्टिव केस हैं।
मरीजों का आंकड़ा 87.73 लाख हुआ
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 87 लाख 73 हजार 321 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 44 हजार 619 नए मरीज मिले और 47 हजार 565 लोग रिकवर हुए। 516 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 81 लाख 61 हजार 567 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 29 हजार 227 हो गई है।