पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे भाजपा में शामिल हुए, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ली सदस्यता

National

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग उपाध्याय समेत तीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव की मौजूदगी जॉइन ने भाजपा की सदस्यता ली। रामवीर उपाध्याय के बेटे चिराग, अरुण मेहरोत्रा पूर्व विधायक कालपी, पूर्व आईपीएस कृपाशंकर सिंह भी शामिल हुए हैं।

बसपा सरकार में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी से निलंबित कर रखा है। उसके बाद से ही अटकलें लग रही थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन हाथरस की सादा बाद से विधायक रामवीर अपनी विधानसभा सदस्यता बचाने को लेकर वह खुद तो बीजेपी में शामिल नहीं हुए। लेकिन बेटे चिराग उपाध्याय के माध्यम से उन्होंने बीजेपी में औपचारिक रूप से एंट्री ले ली है।

कार्यक्रम के दौरान कई नेता मौजूद रहे

पिछले दिनों ही उनके भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम था लेकिन राजधानी लखनऊ में शामिल कराने की बात के चलते उन्हें आगरा बीजेपी कार्यालय से वापस कर दिया गया था। आज अपने कई समर्थक नेताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की चिराग उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं इनका इनके क्षेत्र में काफी प्रभाव है इससे स्वाभाविक रूप से भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी चिराग उपाध्याय की सदस्यता लेने के अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई नेता उपस्थित रहे।