- अब तक 7.75 लाख मौतें हुईं, 1.46 करोड़ लोग ठीक हुए
- अमेरिका में अब तक 55 लाख संक्रमित, जबकि 1.73 लाख मौतें हुईं
(www.arya-tv.com) दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 19 लाख 41 हजार 794 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 46 लाख 58 हजार 373 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 75 हजार 226 की मौत हो चुकी है।
लेबनान के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री ने विस्फोट के बाद संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते देश में दो हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान मेडिकल सुविधां चलती रहेंगी। बेरुत पोर्ट के पास 4 अगस्त को विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब 200 लोगों की मौत हुई थी। देश में सोमवार को 456 नए केस मिले। यहां मरीजों की संख्या 9337 हो गई है, जबकि 105 लोगों की जान जा चुकी है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 55,82,364 | 1,73,339 | 29,28,179 |
ब्राजील | 33,43,925 | 1,08,054 | 24,32,456 |
भारत | 27,01,572 | 51,923 | 19,76,205 |
रूस | 9,27,745 | 15,740 | 7,36,101 |
साउथ अफ्रीका | 5,87,345 | 11,839 | 4,72,377 |
पेरू | 5,35,946 | 26,281 | 3,65,367 |
मैक्सिको | 5,22,162 | 56,757 | 3,55,101 |
कोलंबिया | 4,68,332 | 15,097 | 2,87,436 |
चिली | 3,87,502 | 10,513 | 3,60,385 |
स्पेन | 3,58,843 | 28,617 | उपलब्ध नहीं |
हॉन्गकॉन्ग: 44 नए मामले मिले
हॉन्गकॉन्ग में रविवार को 44 नए मामले सामने आए। यहां हर रोज सामने आने वाले संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सोमवार को नई पाबंदियों का ऐलान किया। यहां पर 25 अगस्त तक लोग शाम 6 बजे के बाद रेस्टोरेंट में खाना नहीं खा सकेंगे। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा।