(www.arya-tv.com) आज यानी देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस से अगले दो साल बेहद महत्वपूर्ण हैं। दरअसल, ठीक दो साल बाद भारत अपनी आज़ादी की प्लैटिनम जुबली मना रहा होगा। यानी गर्व के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। आज़ादी के बाद से भारत तरक्की के कई पायदान चढ़ चुका है।
अगले दो वर्षों में हमारे सामने कई बड़े लक्ष्य हैं और हम बुलंदियों को छूने की ओर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पढ़िए- अर्थव्यवस्था, रक्षा, स्पेस सहित अलग-अलग महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हम 2021 और 2022 में कौन-कौनसी उपलब्धियां हासिल करने जा रहे हैं।
अंतरिक्ष में तिरंगा: गगनयान से पहली बार यात्री भेजेगा भारत, समुद्र में शक्ति: पहला स्वदेशी पोत विक्रांत नौसेना को मिलेगा
अर्थव्यवस्था
27 करोड़ गरीबी से निकले, 2 साल में गरीबी हटाने का लक्ष्य
- 2022 तक देश के हर नागरिक के पास बैंक खाता होगा। सरकार की जनधन योजना के तहत अब तक 40 करोड़ बैंक खाते खुल चुके हैं। उन्हें जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा देने का लक्ष्य भी है
- स्टेटिस्टा के अनुसार, देश में 2022 तक 13 करोड़ परिवारों की आय 3.5 लाख रुपए से 7.5 लाख रुपए सालाना होने का अनुमान है। 2019 में इस आय स्तर के 9.2 करोड़ परिवार ही थे।
- 5.5% रह सकती है भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2022-23 में। हाल में ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में फिच रेटिंग्स ने यह अनुमान लगाया है। अनुमान है कि कोरोना के बावजूद भारत तेजी से रिकवरी करेगा।
- 27.3 करोड़ भारतीय यूएन के अनुसार 2005 से 2015 में गरीबी से बाहर निकले। भारत ने 2022 तक गरीबी मुक्त होने का लक्ष्य रखा है।