दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, डॉक्टरों ने बताया रुटीन चेकअप

# ## National

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि यह उनका रुटीन चेकअप है। सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डीएस राना ने सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज शाम 7 बजे अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी स्थिति स्थिर है।

सोनिया गांधी को अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्षा डॉक्टर अरुप कुमार बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस का कहना है कि वह रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।