दुनियाभर में 67 लाख संक्रमित लोग, अमेरिका में हर रोज 20 हजार नए केस

# ## International

कोरोना संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है। दुनियाभर में 67 लाख संक्रमित लोग हैं। तकरीबन 4 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं 32 लाख लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

इसमें अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। हर दिन 20 हजार लोग संक्रमित हो रहे हैं। यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

दुनिया 4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अमेरिका में 1 लाख 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में 40 हजार लोगों की मौत हुई है। 33 हजार मरीजोें ने इटली में दम तोड़ा है। वहीं तुर्की कोरोना मरीजों के मामले में 10वें नंबर पर पहुंच गया है।