नई दिल्ली। बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है महाराष्ट्र। अब यहां सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के मामले हो गए हैं। यहां कोरोना के 2495 मामले हो चुके हैं। अकेले मुंबई में ही 101 लोगों की मौत हो गई है वहीं महाराष्ट्र में 160 लोग मारे जा चुके हैं।
महाराष्ट्र का धारावी इलाका सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है। यह चिंता का विषय है। बीएमसी की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है। सीनियर सिटीजन्स को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। अब तक कुल मामले 160 जिसमें सिर्फ मुंबई से 101 लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में हर रोज 200 से ढाई सौ पेसेंट मिल रहे हैं। मुंबई थांणे जैसे इलाकों को रेड जोन में बांटा गया है। यहां सबसे ज्यादा पेसेंट हैं। 15 से अधिक जहां पेसेंट मिलते हैं उनको रेड जोन में रखा गया है। इससे कम जहां मरीज हैं उन्हें दूसरे जोन में रखा गया है।
धारावी में 15000 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। 200 लोगों की टीम लगाई गई
है जो कि इसके पूरा सहयोग कर रहे हैं। इन सबके बीच बाजारों में भाव भी बढ़ गए हैं। भिंडी 60 रुपए किलो टमाटर ₹40 किलो हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस दौरान सभी रेलवे और हवाई यात्राओं पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि जिन इलाकों में कोरोना के संदिग्धों की कमी आएगी वहां 20 अप्रैल के बाद थोड़ी छूट दी जा सकती है। लेकिन अगर मरीज बढ़ेंगे तो यह छूट हटा दी जाएगी।