गोविंदा से अनबन के बीच सुनीता आहूजा का बदला अंदाज, छोटे बाल और स्टाइलिश लुक में दिखाया गजब ट्रांसफॉर्मेशन

# ## Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों में चल रही तल्खियों की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों के बीच अनबन को लेकर आए दिन तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। हालांकि, इन सबके बीच सुनीता आहूजा अपने अंदाज और बेबाक अंदाज-ए-बयां से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। सुनीता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह नया अवतार देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

नए लुक में सुनीता ने खींचा सबका ध्यान

सुनीता आहूजा की सामने आई तस्वीरों में उनका फैशन सेंस देखते ही बन रहा है। उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस लॉन्ग ड्रेस पहनी है, जिस पर रेड, ग्रीन और ब्राउन कलर के खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट बने हुए हैं। ड्रेस का फ्लेयर्ड पैटर्न उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा है। इसके साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस, हाथों में कई रंगों की चूड़ियां और स्टाइलिश वॉच पहनी है। उनके ओवरऑल लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।

लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके हेयरस्टाइल ने खींचा है। सुनीता ने अपने बालों को नया अंदाज दिया है। कंधों तक आते उनके सलीके से सेट किए गए बाल उनके चेहरे पर खूब जंच रहे हैं। हल्का मेकअप, खूबसूरत लिपस्टिक और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस भी साफ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि सुनीता अपने इस नए अंदाज के साथ फैशन के मामले में किसी से पीछे रहने को तैयार नहीं हैं।

गोविंदा से रिश्तों में खटास के बीच चर्चा में सुनीता

दरअसल, सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्तों को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। अभिनेता का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ने और उनके निजी जीवन को लेकर सामने आए दावों ने इस पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। सुनीता भी कई मौकों पर अपने बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी जिंदगी और व्यक्तित्व को लेकर जो आत्मविश्वास दिखाया है, वह भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सुनीता का अंदाज देखकर यही कहा जा सकता है कि निजी जिंदगी में चाहे कितनी भी उथल-पुथल क्यों न हो, वह अपनी पहचान और स्टाइल के साथ समझौता करने के मूड में नहीं हैं। उनकी तस्वीरें इस बात की झलक देती हैं कि उम्र उनके फैशन और खुद को प्रस्तुत करने के तरीके के आड़े नहीं आती।

कश्मीरा शाह के साथ बदले रिश्तों की भी चर्चा

सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी के साथ-साथ उनकी बहू कश्मीरा शाह के साथ बॉन्डिंग भी इन दिनों चर्चा में है। एक समय ऐसा था जब सुनीता और कश्मीरा के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए थे। कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच पारिवारिक विवाद का असर दोनों महिलाओं के रिश्तों पर भी पड़ा था, लेकिन अब तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।

अप्रैल 2026 में टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के दौरान कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ सुनीता की मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि गोविंदा संग विवाद में वो सुनीता के साथ खड़ी हैं। इस दौरान पुरानी नाराजगी को पीछे छोड़ते हुए परिवार के बीच सुलह की झलक देखने को मिली थी। इसके बाद अक्टूबर में एक पार्टी के दौरान सुनीता और कश्मीरा की शानदार बॉन्डिंग फिर चर्चा में आई। कश्मीरा ने दोनों को पावर कपल बताते हुए कहा था कि उन्होंने सुनीता से ही बहुत कुछ सीखा है। वहीं, सुनीता ने भी उन्हें प्यार से अपनी ‘पावरफुल बहू’ कहा था।