पांच डॉक्टरों की तैनाती, फिर भी एक चिकित्सक के सहारे ओपीडी; सीएचसी पहला की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

Lucknow
  • पांच डॉक्टरों की तैनाती, फिर भी एक चिकित्सक के सहारे ओपीडी; सीएचसी पहला की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

पहला (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहला में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से ग्रामीण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद ओपीडी में प्रतिदिन केवल एक चिकित्सक के सहारे मरीजों का इलाज होने का आरोप है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे मीडिया टीम के निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अपने कक्ष में उपस्थित मिले, जबकि अन्य चिकित्सकों के कक्ष खाली दिखाई दिए और पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी रही।

आरोप है कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। वहीं, प्रयोगशाला में सभी आवश्यक जांचें नहीं हो पाने और महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति से महिला मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। सीएचसी पर निर्भर ग्रामीण आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और जांच व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं की निगरानी कर मरीजों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
पत्रकार कौशल यादव, पहला (सीतापुर)