- नगर प्रवासी यूएन पांडे की अध्यक्षता में हुआ बूथ सत्यापन, संगठन को मजबूत करने पर जोर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत नगर प्रवासी यूएन पांडे की अध्यक्षता में बूथ सत्यापन कार्यक्रम विधायक कार्यालय, पराग में आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर समीक्षा की गई।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों से संबंधित जानकारी साझा की। यूएन पांडे ने बूथ को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर निरंतर संपर्क और सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा, रामाशंकर त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, दक्षिण-2 मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, पूर्व पार्षद विमल तिवारी, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमाशंकर दुबे, करुणा सारस्वत, सेक्टर संयोजक विजय तिवारी, बूथ अध्यक्ष पीपी सिंह, केके अवस्थी, बूथ अध्यक्ष विमल द्विवेदी, राधिका परिहार, राकेश कुमार अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
