Spirit के लिए प्रभास के सामने रखी गई ये बड़ी शर्त! अब संदीप रेड्डी वांगा को दिया वादा निभा रहे एक्टर

# ## Fashion/ Entertainment

Spirit: प्रभास की वापसी कितनी जबरदस्त होगी, यह जानने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि ‘फौजी’ का जो पहला पोस्टर आया है, उसे काफी प्यार मिला है. इसी साल के एंड में पिक्चर रिलीज होगी. यूं तो इस साल की शुरुआत में प्रभास ‘द राजा साब’ लेकर आए थे, पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया. अब प्रभास के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं, जिनपर उन्हें काम करना है. साथ ही लिस्ट में ‘स्पिरिट’ भी शामिल है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखने वाली है. यूं तो फिल्म का कुछ हिस्सा पहले ही कंप्लीट कर लिया गया है. पर प्रभास को अपने हिस्से खुद ही आकर पूरे करने होंगे, क्योंकि वो किसी बॉडी डबल की मदद नहीं ले सकते. खुद एक्टर ने ही वांगा से यह वादा किया था. जिसे अब निभा भी रहे हैं.

हाल ही में तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिसके मुताबिक, प्रभास के ‘स्पिरिट’ साइन करने से पहले पैन-इंडियन स्टार के सामने कई शर्तें रखी गई थीं. फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने ही प्रभास से कुछ कंडीशन मानने को कहा था. ऐसे में वांगा के कमिटमेंट से प्रभास बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने उन शर्तों को मान लिया. दरअसल इनमें से एक शर्त यह भी थी कि पूरी फिल्म में बिना किसी बॉडी डबल के काम करना होगा. ‘स्पिरिट’ में जबरदस्त एक्शन स्टंट हैं. साथ ही संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे कि प्रभास उन्हें बिना किसी बॉडी डबल के खुद करें.

प्रभास ने वांगा से किया वादा निभाया?

इसी रिपोर्ट से पता लगा कि अब तक Spirit के लिए प्रभास ने किसी भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है. प्रभास ने अपना वादा निभाया है. प्रभास को ‘राजा साब’ में बॉडी डबल के इस्तेमाल पर मिले फीडबैक के बारे में अच्छी तरह पता है. कहा जा रहा है कि उन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपकमिंग फिल्म के लिए बड़ा फैसला लिया. दरअसल सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए गए थे, और प्रभास तक यह फीडबैक पहुंचाया गया. ऐसे में एक्टर ने भी संदीप वांगा के आदेश के मुताबिक ही काम करने का फैसला किया है.

फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

दरअसल ‘स्पिरिट’ की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं, एक बार प्रभास ‘फौजी’ का काम कंप्लीट कर लेंगे, उसके बाद इस एक्शन फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. अफवाहें हैं कि ‘स्पिरिट’ की रिलीज मार्च 2027 से आगे बढ़ाई जा सकती है. वहीं, और शूटिंग पूरी होने के बाद नई रिलीज की डेट का ऐलान किया जाएगा.