Spirit: प्रभास की वापसी कितनी जबरदस्त होगी, यह जानने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि ‘फौजी’ का जो पहला पोस्टर आया है, उसे काफी प्यार मिला है. इसी साल के एंड में पिक्चर रिलीज होगी. यूं तो इस साल की शुरुआत में प्रभास ‘द राजा साब’ लेकर आए थे, पर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया. अब प्रभास के खाते में कई बड़ी फिल्में हैं, जिनपर उन्हें काम करना है. साथ ही लिस्ट में ‘स्पिरिट’ भी शामिल है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखने वाली है. यूं तो फिल्म का कुछ हिस्सा पहले ही कंप्लीट कर लिया गया है. पर प्रभास को अपने हिस्से खुद ही आकर पूरे करने होंगे, क्योंकि वो किसी बॉडी डबल की मदद नहीं ले सकते. खुद एक्टर ने ही वांगा से यह वादा किया था. जिसे अब निभा भी रहे हैं.
हाल ही में तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिसके मुताबिक, प्रभास के ‘स्पिरिट’ साइन करने से पहले पैन-इंडियन स्टार के सामने कई शर्तें रखी गई थीं. फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने ही प्रभास से कुछ कंडीशन मानने को कहा था. ऐसे में वांगा के कमिटमेंट से प्रभास बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने उन शर्तों को मान लिया. दरअसल इनमें से एक शर्त यह भी थी कि पूरी फिल्म में बिना किसी बॉडी डबल के काम करना होगा. ‘स्पिरिट’ में जबरदस्त एक्शन स्टंट हैं. साथ ही संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे कि प्रभास उन्हें बिना किसी बॉडी डबल के खुद करें.
