थाना रामपुर कला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, लल्ला गोस्वामी ने किया ध्वजारोहण

Lucknow
  • कौशल यादव सीतापुर संवादाता

सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना रामपुर कला परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • तिरंगे को दी सलामी

ध्वजारोहण के बाद थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही देश आज स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहा है।

  • पुलिसकर्मियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी गईं।

  • देशभक्ति के रंग में रंगा थाना परिसर

स्वतंत्रता दिवस पर थाना रामपुर कला परिसर तिरंगे के रंग में सजा नजर आया। पुलिसकर्मियों में उत्साह और देशभक्ति की भावना दिखाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।