गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन: ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Lucknow

लखनऊ, 15 अगस्त: गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ हुआ। श्री विंध्याचल जी के कुशल सहयोग से ध्वजारोहण की व्यवस्था की गई, जिसके उपरांत वरिष्ठ नागरिक  के. एम. लाल श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण संपन्न हुआ। उपस्थितजनों द्वारा समवेत स्वर में राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर  नवनीत श्रीवास्तव ने अपनी सुमधुर आवाज में देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम का संचार किया।

  • श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

अपरान्ह 2:00 बजे से बच्चों के प्रोत्साहन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट के सदस्य श्री पीयूष खरे जी की पूज्य माता जी श्रीमती मुन्नी खरे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी उपस्थित जनसमूह द्वारा 02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात बाल कलाकार नंदिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य के साथ सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं में आद्रिका, काश्वी, चीना, रीवा, अश्विक, उत्कर्ष, पावनी,निकिता, अर्पित, जाह्नवी, आद्या , सेतु, प्रगति, समृद्धि, विष्णु, अहान, श्रेष्ठ, वेदांश, श्रीनिका,नील, अवि, सिद्धार्थ, अभि राय,श्रेयांश, श्रीया, आन्या, मिष्ठी,साक्षी, अर्पित, नीतीश, अर्णव, भार्गवी, प्रिशा, वंश, आकांक्षा, एवं अनुष्का सहित अनेक बच्चों ने चित्रकला, एकल व समूह नृत्य, कविता पाठ, गायन, फैंसी ड्रेस तथा भाषण में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

  • कुशल संचालन एवं मंच सज्जा

कार्यक्रम का सुचारू संचालन कोपल श्रीवास्तव ने अपनी मधुर आवाज में किया, जिसमें शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं विवेक खरे का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम की रूपरेखा एवं भव्य मंच सज्जा में महिला मंडल की सदस्यों रेनू श्रीवास्तव, नीलम बाजपेई, किरण विश्वकर्मा,रंजना श्रीवास्तव, प्रीति चौरसिया, नीलम पाल एवं नीलम मौर्य का प्रमुख योगदान रहा।

  • तिरंगा यात्रा, पुरस्कार वितरण एवं पर्यावरण संदेश

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के उपरांत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। इसके पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिको प्रेम सागर भसीन जी, मनोज पांडे जी, रजनीश त्रिपाठी जी, कृष्णानंद पांडे जी, धारा नाथ मिश्र जी, अनिल खरे जी एवं विश्वभान चौहान जी द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए निर्णायक मंडल के सदस्यों—श्री हेमेंद्र वर्मा, श्रीमती पूनम सिंह व श्रीमती दीप्ति पांडे जी सहित सभी गणमान्य अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पंडाल की व्यवस्था करने में सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजीव श्रीवास्तव जी का विशेष सहयोग रहा। यह संपूर्ण आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुनील सिन्हा, सुनील सिंह, मनीष बाजपेई, निखिल पाल, धीरज पाल,प्रदीप चौरसिया, सर्वेश भट्ट, कृष श्रीवास्तव,तन्मय मौर्य एवं रुद्रेश तिवारी आदि के अथक प्रयासों से सकुशल संपन्न हुआ।