- टूंडला में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग, अधिक कटौती पर जताई नाराजगी
टूंडला। कस्बा टूंडला में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को क्रांतिकारी संगठन “आप और हम” राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने नगर में अनावश्यक बिजली कटौती बंद कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. बेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे स्टेशन रोड स्थित विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से आम नागरिकों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- जनहित में उठाई नियमित बिजली आपूर्ति की मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि टूंडला नगर में अनावश्यक बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
- ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, लालता प्रसाद, राजू गांधी सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
