रेलवे हॉस्पिटल टूंडला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 

Lucknow
  • एसएसबी हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद के विशेषज्ञ देंगे हृदय, हड्डी और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

टूंडला। एसएसबी हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, फरीदाबाद एवं रेलवे हॉस्पिटल, टूंडला के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराकर समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उपचार के प्रति जागरूक करना है।

  • हृदय, हड्डी, ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर की होगी जांच

यह शिविर रेलवे हॉस्पिटल, टूंडला में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में हृदय रोग, ईसीजी, रक्तचाप, रक्त शर्करा तथा हड्डी रोग, विशेष रूप से कूल्हा एवं घुटना प्रत्यारोपण से संबंधित जांच और विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेगी मौजूदगी

शिविर में डॉ. अविनाश कुमार (एसीएमएस), डॉ. संजय द्विवेदी एवं डॉ. मानस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देगी। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य कार्यालय अधीक्षक कैलाश चंद, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक सुशीला देवी, मनोज मीना, रमेश चिम्पा, वंदना शर्मा, विजेंद्र कुमार, जयकिशन अजवानी (शाखा मंत्री, मेंस यूनियन), सरदार सिंह तथा अन्य कर्मचारी सहयोग करेंगे।

  • अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठाएं

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और उपलब्ध जांच सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं।