Russia Oil Import: जून में भारत ने रूस से खरीदा रिकॉर्ड 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

# ## Business International

नई दिल्ली। भारत ने जून 2026 में रूस से रिकॉर्ड स्तर पर कच्चे तेल का आयात किया। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जून में रूस से 4.5 अरब यूरो मूल्य का कच्चा तेल खरीदा, जो पिछले महीने की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रूस की तेल निर्यात से होने वाली आय में कमी दर्ज की गई।

रूस से आयातित जीवाश्म ईंधन का 83% हिस्सा कच्चे तेल का

रिपोर्ट के मुताबिक, जून में भारत ने रूस से कुल 5.5 अरब यूरो मूल्य का जीवाश्म ईंधन आयात किया। इसमें 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, 48.8 करोड़ यूरो के पेट्रोलियम उत्पाद और 44.4 करोड़ यूरो का कोयला शामिल रहा। इस तरह कुल आयात का 83 प्रतिशत हिस्सा केवल कच्चे तेल का रहा।