गोरखपुर: किराएदार ने ही ली थी 5 साल के मासूम की जान, घर से गोलगप्पे खाने निकला था बच्चा

# ## Gorakhpur Zone

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरुवार की शाम एक 5 साल के मासूम बच्चे की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि इस मासूम के घर में ही रह रहे एक किराएदार ने अंजाम दिया था. वारदात गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में नई कॉलोनी पिपरा का है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी किराएदार को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर 9 पिपरा निवासी विपिन सिंह का 5 वर्षीय बेटा अंशुमान सिंह 2 जुलाई गुरुवार की शाम को घर से गोलगप्पे खाने निकला था. इसके लिए उसने अपनी दादी से रुपये लए थे. जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन शुरू की. वहीं काफी प्रयास के बाद भी बच्चे की कोई खबर नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

ऐसे आरोपी तक पहुंची पुलिस

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. इस दौरान बच्चे अपने ही मकान में रह रहे किराएदार के साथ जाते नजर आया. इसके बाद पुलिस ने किराएदार को हिरासत में लिया और लोकेशन पर ले गई. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस कुछ दूर आगे रास्ते में एक खंडहर से बच्चे का शव बरामद किया. शव बोरे से ढका हुआ था.

बच्चे की मौत से मचा कोहराम

जैसे ही बच्चे के मरने की खबर उसके परिवार में पहुंची, कोहराम मच गया. उसके मां बाप का रो-रो कर बुरा हाल है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किराएदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में आरोपी किराएदार कल्पेश ने बताया कि पिछले 1 महीने से उसकी नौकरी छूट गई है. जिससे उसे आर्थिक तंगी आ गई है. पैसे की लालच में उसने बच्चे का अपहरण किया था. गलती से बच्चे के सिर में चोट लगी और इससे उसकी मौत हो गई.