एसबीआई में निकली बड़ी भर्ती, 93960 रुपये तक की सैलरी वाली इस जॉब के लिए ऐसे करें अप्लाई!

# ## Education

SBI BMO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के 35 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में MBBS और अनुभवी डॉक्टर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अनुभवी डॉक्टरों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. बैंक ने हाल ही में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित एसबीआई के सर्किलों में कुल 35 खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य चिकित्सा पेशेवर इस नौकरी के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 14 जुलाई 2026 तक का समय है.

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 35 चिकित्सा अधिकारियों का सिलेक्शन किया जाएगा. अगर श्रेणीवार पदों की बात करें तो इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा 31 सीटें रखी गई हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए 4 पद सुरक्षित किए गए हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए कोई भी पद आरक्षित नहीं है.

इसके अलावा सबसे अधिक 6-6 रिक्तियां लखनऊ और महाराष्ट्र सर्किल के लिए निकाली गई हैं. वहीं भुवनेश्वर और जयपुर में 4-4 पदों पर और पटना सर्किल में 3 पदों पर डॉक्टरों की नियुक्तियां की जाएंगी.

इन डेट्स का रखें ध्यान

आवेदकों की सुविधा के लिए बैंक ने पूरी चयन प्रक्रिया का एक टाइमटेबल जारी किया है. उम्मीदवार 24 जून से लेकर 14 जुलाई तक न केवल अपना नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, बल्कि इसी समयसीमा के अंदर अपने भरे हुए फॉर्म में किसी भी तरह का सुधार या संशोधन भी कर सकते हैं. इसके साथ ही एग्जाम फीस का ऑनलाइन भुगतान करने की लास्ट डेट भी 14 जुलाई ही तय की गई है. फॉर्म को पूरी तरह सबमिट करने के बाद, उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट 29 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट से निकाल सकते हैं.