- सरोजनी नगर में अब श्याम प्रेमियों के लिए शुरू होगी श्याम रथ यात्रा; विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खाटू श्याम का भव्य मंदिर बनाने की भी की घोषणा
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के नटुकुर मैदान में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित भव्य “धर्म उत्सव @ सरोजनीनगर” में 15 हजार से अधिक राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति, भाव और श्रद्धा के अद्भुत संगम बने इस आयोजन में भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। “जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे” जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें प्रारंभिक प्रस्तुति किशोर चतुर्वेदी ने दी। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कन्हैया मित्तल के संघर्ष और सफलता की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर को विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करना उनका संकल्प है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जा चुका है और रामरथ श्रवण यात्रा के माध्यम से हजारों लोगों को अयोध्या दर्शन कराए गए हैं।

कन्हैया मित्तल ने अपने संबोधन में सरोजनीनगर में “श्याम रथ यात्रा” शुरू करने और लखनऊ में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया। इस घोषणा का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, विवेक राजपूत, के.के. श्रीवास्तव, दल बहादुर सिंह, विनोद कुमार मौर्य, रमाकांत ‘राजन’ मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कन्हैया मित्तल का सम्मान किया। पार्षद लवकुश रावत, कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह ‘मोनू’, कमलेश सिंह, विमल तिवारी, केतन सिंह, नेहा सिंह, राम नरेश रावत, गीता देवी, संजीव अवस्थी, मनोज रावत, ब्रजमोहन शर्मा, हिमांशु अंबेडकर, सतगुरु शरण रावत, अमित कुमार, हनुमान पाल तथा अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिव शंकर अवस्थी, राजेश सिंह चौहान, शिव शंकर सिंह ‘शंकर’, गोविंद पांडे, राजकुमार सिंह, कर्नल दया शंकर दुबे, पप्पू तिवारी, राजकुमार पटेल, राकेश रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, रमाशंकर त्रिपाठी एवं पुष्कर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सुव्यवस्थित प्रबंधन, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
