- भाजपा स्थापना दिवस पर सरोजिनी नगर में हुआ भव्य आयोजन
लखनऊ। अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए तथा “सेवा ही संगठन” के मंत्र पर निरंतर अग्रसर रहने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सरोजिनी नगर दक्षिण मंडल-3 के मंडल कार्यालय, चावला मार्केट तेलीबाग में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा (राजन मिश्रा) ने पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र के विकास और विकसित भारत के निर्माण” की सामूहिक प्रतिज्ञा ली।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही, देशभर में भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मोहन भट्ट, राजू बाजपेई, अपर्णा भारती, महामंत्री विनय सूदनन, संतोष सिंह, मंत्री संतोष कुमार रावत, रजत अवस्थी, संगीता देवी, कोषाध्यक्ष आंचल साहू, कार्यसमिति सदस्य जय श्री शर्मा, सेक्टर संयोजक अतुल मिश्रा, बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, आनंद कुशवाहा, सतेंद्र, वीरेंद्र सक्सेना तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश चावला, गिरीश चंद्र गुप्ता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, संगठनात्मक एकता और राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।
