US-Israel-Iran War Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए समय सीमा तय कर दी है। वहीं, इजरायली सेना ने ईरान पर हवाई हमलों की घोषणा की है। इस बीच मिडिल ईस्ट में हमले जारी हैं। तेहरान और पास के शहर कराज में विस्फोटों की खबरें आई हैं। ईरान की रेड क्रिसेंट न्यूज़ साइट के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान में आवासीय क्षेत्रों पर हमला हुआ है। कुछ देर पहले, अमेरिकी रक्षा बल ने तेहरान और ईरान के अन्य क्षेत्रों में ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हवाई हमले किए हैं। मंगलवार को इजरायल की सेना ने कहा कि ईरान से इजरायली क्षेत्र की ओर मिसाइलें दागे जाने के बाद उसकी हवाई रक्षा प्रणाली सक्रिय कर दी गई है।
सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाले पुल पर ट्रैफिक बंद
ईरान के हवाई हमले की आशंका के चलते सऊदी अरब और बहरीन को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण पुल किंग फहद कॉज़वे पर यातायात रोक दिया गया है। हाल ही में, अमेरिका के नेतृत्व में ईरान के एक पुल पर हुए हमले के बाद ईरान ने इस पुल को जवाबी हमले के संभावित लक्ष्य के रूप में चिह्नित किया है।
