लखनऊ चिड़ियाघर में उमड़ी 24 हजार से ज्यादा की भीड़, बच्चों में झूला-पार्क और बालरेल की धूम, जिराफ-व्हाइट टाइगर बने स्टार!

# ## Lucknow

वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में रविवार दोपहर भारी भीड़ रही। निदेशक संजय कुमार बिश्वाल के अनुसार 16,298 दर्शकों ने भ्रमण किया। ईद के दिन 8,421 दर्शकों ने भ्रमण किया था। दर्शकों के लिए चिम्पांजी, बब्बर शेर, व्हाइट टाइगर, जिराफ, रंग-बिरंगे पक्षी और नव निर्मित एंट्री प्लाजा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों में झूला पार्क और बालरेल की सवारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, वहीं बालरेल स्टेशन पर लंबी कतारें भी नजर आई।

वहीं बारादरी के हरे भरे लॉन में पूरे दिन पिकनिक का माहौल बना रहा। परिवारों और युवाओं ने मौजमस्ती के साथ जिराफ, भालू, गैंडा और अन्य जानवरों के मॉडल्स के साथ फोटो खिंचवाईं, जबकि बच्चों ने फव्वारों के पास जमकर मस्ती की। भीड़ को देखते हुए नरही गेट पर 5 और डालीबाग गेट पर 3 टिकट काउंटर खोले गए, जिससे कुल 8 काउंटरों पर सुचारू टिकट व्यवस्था बनी रही और कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी शौचालयों पर पूरे दिन सफाईकर्मी तैनात किए गए।