राममंदिर निर्माण समिति को दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन सरयू तट स्थित अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंदिर निर्माण समिति के नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में 14 मंदिर हैं, उनकी पूजा श्रृंगार-आरती आदि के दर्शन भक्तों को हों उसको लेकर एक थ्रीडी वीडियो बनाया जाएगा। जिससे कोई श्रद्धालु पूरे मंदिर परिसर में दर्शन नहीं कर पाये तो म्यूजियम में उसको ये थ्रीडी में दिखाया जायेगा। एक ऐसा प्रारूप बनाया जाएगा कि लगेगा जैसे वो मंदिर में है, जहां सभी दर्शन प्राप्त हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दो गैलरी ऐसे होंगी जिसमें 500 वर्षों के कानूनी विवरण होंगे। एक गैलरी ऐसी होगी जिसमें जो भी खुदाई हुई है उसको इस प्रकार से प्रस्तुत किया जाए कि लोगों को ये विश्वास बने कि यहीं पर भगवान का मंदिर था। खुदाई के जो सामान है उनको प्रमाणित करने का प्रयास उस गैलरी में किया जाएगा।
