(www.arya-tv.com)कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में महाविद्यालय की यशस्वी प्राचार्या प्रो. सारिका दुबे के कुशल मार्गदर्शन में 6 नवंबर, 2025 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज़- 5 योजना के अंतर्गत डॉक्टर दीप शिखा पाल और डॉक्टर नेहा के नेतृत्व में महिला सहायता एवं सलाह प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 4 नवंबर, 2025 को स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम छात्राओ को अपनी समस्याओ को समिति के समक्ष साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात छात्राओ ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिसमें कुछ छात्राओ ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को बताया, कुछ छात्राओ ने परीक्षा आदि सम्बन्धित समस्याओ को साझा किया गया। महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्राओं की इन समस्याओ को हल करने का प्रयास किया गया और उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया गया। आज के इस कार्यक्रम में 30 छात्राओ ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप शिखा द्वारा तथा डॉ नेहा द्वारा किया गया।
