आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से पार्टी देगी संदेश “हर घर स्वदेशी- घर-घर स्वदेशी

Lucknow

सशक्त और समृद्ध भारत निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प” अभियान चलाया जाएगा। जिसकी लखनऊ महानगर कार्यशाला का आयोजन हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद बृजलाल उपस्थित रहे।

त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के माध्यम से पार्टी द्वारा देश के हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 28 से 30 सितंबर के मध्य प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता और मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

7/8 अक्टूबर को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। 16 से 30 अक्टूबर तक युवा और महिला सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। 1 से 15 नवंबर तक प्रोफेशनल सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा जिसमें व्यापारी, शिक्षक, लघु उद्योग, विधि एवं चिकित्सा प्रकोष्ठों के साथ संबंधित प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों को जोड़कर सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत एंबेसडर चुनकर अभियान का प्रतिनिधि बनाना है।

यह सभी कार्य जिला और उसके बाद मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत आज हम स्वदेशी उत्पादों का हजारों करोड़ का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। 16 से 30 नवंबर तक स्वदेशी मेला, मंडल स्तरीय युवा और महिला सम्मेलन, एक से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर और छोटे दुकानदार व स्थानीय कारीगर सम्मेलन और उसके साथ में भारत संकल्प रथ और पदयात्राओं का आयोजन भी किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में सुधीर हलवासिया, रमेश तूफानी , महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अभिषेक खरे , मानवेंद्र सिंह, चेतन सिंह बिष्ट, राकेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।