सामूहिक सुंदर कांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन

# ##

(www.arya-tv.com) आशियाना परिवार, लखनऊ द्वारा सनातन धर्म एवं संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला में ज्येष्ठ मास में जगदंबेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर- K आशियाना कालोनी, लखनऊ में आयोजित किए जाने वाला सामूहिक सुंदर कांड पाठ एवं भंडारा (21 वा) दिनांक 07 जून 2025 को सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में भव्य तरीके से सम्पन्न हो गया।

इस आयोजन में डॉक्टर दिनेश शर्मा प्रमुख संरक्षक आशियाना परिवार तथा राज्य सभा सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, न्यायमूर्ति एस. के. सिंह चेयरमैन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, (राष्ट्रीय हरित अभिकरण), डॉo अशोक बाजपेई जी पूर्व राज्य सभा सदस्य व पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार, डॉ महेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार, संयुक्ता भाटिया पूर्व महापौर लखनऊ, नानक चंद लखमानी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार, सरदार हरपाल सिंह जग्गी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उ.प्र. सरकार, मुरलीधर आहूजा चेयरमैन प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं चेयरमैन रॉयल ग्रुप ऑफ कंपनीज, पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा), शिवशंकर अवस्थी अध्यक्ष ब्राह्मण परिवार, ठाकुर उमाशंकर सिंह अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अनिल दुबे राष्ट्रीय महासचिव /राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल,प्रतिष्ठित समाजसेवी शिव प्रकाश मिश्र (सेनानी), सिंधुजा मिश्रा, ओज कवि वेद व्रत बाजपेई, कर्नल ए.के.जग्गी कानपुर से सरदार राजेंद्र सिंह नीटा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य संभ्रांत पुरुष,महिलाएं/बच्चे उपस्थित होकर सुंदरकांड का पाठ कर अपने सनातन धर्म एवं संस्कृति तथा हिंदुत्व को मज़बूत बनाने हेतु संकल्प लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही है।

सायं 04.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक चले इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में शंकर लाल जायसवाल , इंजीo अनिरुद्ध सिंह (रज्जन सिंह), चंद्रेश्वर सिंह, डॉ.ओ.पी.अग्निहोत्री,अंजू सिंह रघुवंशी, किरण पांडेय, ललित मिश्रा, रेखा सिंह, बबिता हवेलिया, विनीता सिंह,अजय लक्ष्मी, शालिनी गोयल, शशी भाटिया,कुसुम पाण्डेय, नीलम सिंह,दीपा त्रिवेदी, रीना उपाध्याय, रमा गुप्ता, आरती सिंह सेंगर,दिनकर शुक्ला, अमित हांडा, हनुमान प्रसाद तिवारी, गौरव पाण्डेय ,विवेक हवेलिया, मंदिर केयर टेकर पंडित बृजेश तिवारी, रामायणी पंडित अनुज चतुर्वेदी , नगर निगम सुपरवाइजर संतोष मिश्र तथा आशियाना कोतवाली के पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण व अन्य बहुत से गणमान्य लोगों का रहा है।