ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेनाओं के सम्मान में लखनऊ की चार विधानसभा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में संत निरंकारी आश्रम सिंगर नगर से आरंभ तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता के जयकारे लगाते हुए चंदननगर तक यात्रा निकाली गई। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत के वीर जवानों के शौर्य संकल्प और राष्ट्रीय एकता व को समर्पित है यह हमारे जवानों के प्रति कृतज्ञता और देश के प्रति आम नागरिक की प्रतिबद्धता का सार्वजनिक प्रदर्शन है जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने बढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को सशक्त किया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि मध्य विधानसभा में राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कैसरबाग कार्यालय से झंडा वाला पार्क अमीनाबाद तक, उत्तर विधानसभा में विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी की अगुवाई में सहारा बिल्डिंग कपूरथला चौराहे से नेहरू बाल वाटिका तक और सरोजिनी नगर विधानसभा में चंद्रिका देवी मंदिर बांग्ला बाजार से दुर्गा मंदिर तक प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।
विधायक डा. नीरज बोरा ने इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि और सफलता की जानकारी दी। पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि उन बहनों के सम्मान की पुनर्स्थापना है, जिनके सिंदूर छीनने की कोशिश की गई थी।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती पर घुसकर आतंक के अड्डों को तहस-नहस कर दिया।