पराग डेरी चौराहे पर विधायक कार्यालय के बगल में चल रही मांस की दुकान हटायी गयी

Lucknow
  • पराग डेरी चौराहे पर विधायक कार्यालय के बगल में चल रही मांस की दुकान हटायी गयी

पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राजेश्वरी त्रिपाठी के नेतृत्व में पराग डेरी निर्वाणा चौराहे विधायक कार्यालय के बगल में नगर निगम जोन आठ के अधिकारियों द्वारा अवैध चल रही मांस की दुकान को टीम के साथ मिलकर हटाया गया। राजेश्वरी त्रिपाठी ने कहा कि लोग यहां का खाते हैं और झंडा पाकिस्तान का लगाते हैं मौके पर पाकिस्तान का झंडा मिला जिसको देख कर के वह काफी क्रोधित दिखी और बार-बार उन्होंने पाकिस्तान के झंडे को निकालने की बात कही। इसके साथ ही रिक्शा कॉलोनी अंडरपास के लिए जाने वाली सड़क पर भी अभियान चलाया जा रहा है इस मौके पर राजेश्वरी त्रिपाठी के साथ में है वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा आर्य टीवी से मौजूद रहे और महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता दीक्षित, दीपा त्रिवेदी, गोरक्षा प्रमुख सचिन सिंह,अखिलेश दीक्षित,अनुराग केसरी, क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे।