देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अमृत बाटलर्स(कोका कोला)एस. एल. एम.जी.समूह के संस्थापक सदस्यों में से एक सच्चानंद लधानी का देर रात्रि बरेली उत्तर प्रदेश में निधन हो गया।
अयोध्या फैजाबाद के निवासी रहे सच्चानंद लधानी ने प्रगतिशील विचारधारा व दूरदृष्टी द्वारा अपने भाइयों के साथ मिलकर पूरे देश में अपनी औद्योगिक यात्रा को विस्तार दिया।
हजारों रोजगार का सृजन
सरकार से सामंजस्य स्थापित कर इस समूह ने भारत में हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हजारों करोड़ का निवेश कर देश को चलाने में गति देने का भी काम किया है।
अयोध्या सिंधी समाज की पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, शुभचिंतकों व करीबियों में जहां उनकी उपलब्धियों पर गर्व है तो वहीं सच्चानंद लधानी के निधन पर भारी शोक है।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के सदस्य प्रतिनिधि व विश्व सिंधी सेवा संगम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता विश्व प्रकाश” रूपन ” ने बताया कि उनके पुत्र द्वारा प्रेषित शोक संदेश में बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार दो मई दोपहर 3:30 पर संजयनगर बरेली में सम्पन होगा।
शोक प्रकट करने वालों में सेंट्रल पंचायत रामनगर के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी,व शहर मुखिया पवनजीवानी के साथ साथ मुखिया बूलचंद चंगुलानी,देव कुमार क्षेत्रपाल, हरीश मध्यान, राजकुमार मोटवानी, व्यापारी नेता सुशील जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन मध्यान,महेश आहूजा, संतोष सेहता,राजीव मदान,जय आहूजा आदि प्रमुख हैं।