(www.arya-tv.com) CM योगी ने सरोजनीनगर की जनता का अभिनन्दन करते हुए कहा कि 3 वर्ष पूर्व आज के दिन ही डॉ. राजेश्वर सिंह को अपना विधायक चुना था। इन तीन वर्षों के दौरान आते जाते देखा, समाचार पत्रों में डॉ. राजेश्वर सिंह बारे में पढ़ता रहा, यहाँ की योजनओं को शासन से स्वीकृति ली जाती थी। सरोजनी नगर इतना भव्य और दिव्य तरीके से आगे बढ़ सकता है यह आज की प्रदर्शनी में आकर, देख कर अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को रंग भरी एकदशी के पर्व से जोड़ते हुए कहा कि राजेश्वर सिंह ने पूरी सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र को विकास योजनाओं के साथ होली के रंग का तमगा चढ़ाकर और भी सुहावना बना दिया है।
सीएम् योगी ने अपने संबोधन में बताया कि सरोजनीनगर में 32 हजार करोड़ की योजनायें स्वीकृत हुई उनमें से कुछ पूर्ण भी हो गयी या कुछ के कार्य संचालित हैं,1200 करोड़ की लागत से 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। सरोजनी नगर में डिफेंस कॉरिडोर, यूपी का पहला फोरेंसिक इंस्टिट्यूट सरोजनी नगर में बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर जन प्रतिनिधि समर्पित भाव और संवेदना के साथ अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर परमार्थ के लिए काम करता है तब यह परिणाम आ सकता है। 24 मार्च को सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर हर जनपद में एग्जीविशन लगने हैं, आज राजेश्वर सिंह ने उसका मॉडल प्रस्तुत किया है। विकास योजनाओं को ऐसे ही प्रदर्शित करने चाहिए जनता को ऐसे ही आमंत्रित करने चाहिए, ताकि सही मायने में लोकतंत्र की झलक दिखाई देने लगे।
सीएम ने आगे जोड़ा डॉ. राजेश्वर सिंह को जब पार्टी ने प्रत्याशी बनाया तब उनकी छवि एक पुलिस / ईडी के अधिकारी की थी। आम धारणा है कि अधिकारी बनने पर जनता से संवाद कम हो जाता है लेकिन राजेश्वर सिंह ने जिस मुखरता के साथ जनता से संवाद बनाया, तत्परता के साथ सेवा को समर्पित रहे, संगठन और सरकार से समन्यवय बनाया, जनता की सेवा के लिए सरकार की योजनओं और सी एस आर की सहायता ली और अपने प्रयासों से बड़े पैमाने पर जनता जनार्दन की सेवा की। सीएम ने विधायक के प्रयासों की प्रसंशा करते हुए कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने जिस समर्पण और सेवा भाव से बेटियों, मेधावियों, महिलाओं या फिर समाज के प्रत्येक तबके के लिए जिस प्रतिबद्धता के लिए काम किया है, एक योग्य और आदर्श जन प्रतिनिधि को इस भाव से काम करना चाहिए। सीएम योगी ने सरोजनी नगर में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि, सरोजनीनगर में विकास की बड़ी बड़ी योजनायें आ रही है, हाइवे बन रहे हैं, मेट्रो का विस्तार हो रहा है, एयरपोर्ट अत्याधुनिक हो चुका है, डिफेंस कॉरिडोर आ रहा है, ऐरो सिटी, ऐआइ सिटी के साथ डाटा सेंटर भी सरोजनी नगर में बन रहा है, जिसका उद्घाटन जुलाई में प्रस्तावित है।
