PM-Kisan की 24वीं किस्त जारी, पीएम मोदी ने किसानों के खाते में भेजे रूपये; गुजरात को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

# ## National

भिलडी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी कस्बे में रोड शो किया, जहां वह 14,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने तथा पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की हैं। इन परियोजनाओं से खेती, पशुपालन, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।इससे पहले पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ खुली जीप में सवार होकर गांव के हेलीपैड से बनास डेयरी संयंत्र तक रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए जुटे थे। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम मोदी का यह दौरा 30 और 31 अक्टूबर के दो दिवसीय गुजरात दौरे का हिस्सा है। इस दौरे के दौरान वे बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त भी जारी की, जिसकी कुल राशि करीब 19,000 करोड़ रुपए है। गुजरात के बनासकांठा जिले में शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पीएम मोदी ने यहां रोड शो किया, जहां सड़क के दोनों किनारों पर खड़े लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ के पशु फार्म का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद रहे।

दो नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने 30 अक्टूबर, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क को बढ़ावा देते हुए दैनिक साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस और बेचराजी ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। एसी, स्लीपर और जनरल कोच वाली एक्सप्रेस, वाराणसी पहुंचने से पहले मेहसाणा, अबू रोड, जयपुर और आगरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकती है, जबकि बेचराजी सेवा स्थानीय मंदिर के दौरे का समर्थन करती है। इन मार्गो से काशी विश्वनाथ धाम और बहुचर माता मंदिर के तीर्थयात्रियों के साथ-साथ यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों और श्रमिकों के लिए यात्रा आसान हो जाती है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास और सुविधा को बढ़ावा मिलता है।

बनास डेयरी को भी मिली बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री बनास डेयरी के दो बायो सीएनजी प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। ये प्लांट थराद और राधनपुर में बनेंगे, जिनकी गोबर प्रसंस्करण क्षमता 75 मीट्रिक टन और 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी। इसके अलावा अहमदाबाद मेट्रो का एयरपोर्ट और गिफ्ट सिटी की ओर विस्तार, अहमदाबाद-मेहसाणा रोड को चार से आठ लेन तक चौड़ा करने का काम, जिसकी लागत करीब 2,600 करोड़ रुपए है, और 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों के विकास जैसी परियोजनाएं भी एजेंडे में हैं। पीएम मोदी कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत 521 पूरी हो चुकी परियोजनाओं को भी समर्पित करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 4,950 करोड़ रुपए है।