काशी से दिल्ली तक स्लीपर वंदेभारत की शुरुआत, वडोदरा-गोरखपुर ट्रेन की बदली टाइमिंग

# ## Varanasi Zone

वाराणसी। दीपावली और छठ पर्व से पहले रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या आठ से ट्रेन को रवाना करने का कार्यक्रम निर्धारित है। नई स्लीपर वंदे भारत के शुरू होने से वाराणसी और दिल्ली के बीच रात में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए भी यह ट्रेन अहम मानी जा रही है।

रात में वाराणसी से चलेगी, सुबह दिल्ली पहुंचाएगी

दीपावली और छठ पर्व से पहले देशवासियों को वाराणसी से नई दिल्ली के बीच दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 27421 और नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन का नंबर 27422 होगा। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से रात 8.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह नई दिल्ली से रात 9.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत

दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले इस ट्रेन की शुरुआत से वाराणसी और दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा। रातभर के सफर के बाद सुबह गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा इस ट्रेन को खास बनाती है।

फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव में बदलाव

पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने त्योहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये पूर्व से संचालित 09111/09112 वडोदरा-गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी के फर्रुखाबाद स्टेशन पर ठहराव समय में संशोधन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 09111 और 09112 के लिए नई समय-सारिणी जारी की है। अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव का समय पहले की तरह ही रहेगा।

बड़ोदरा-गोरखपुर विशेष साप्ताहिक ट्रेन टाइम जानें

रेलवे के सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि बड़ोदरा- गोरखपुर के बीच संचालित विशेष साप्ताहिक गाड़ी संशोधित समय के अनुसार 09111 वडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक दो से 23 नवम्बर के बीच फर्रुखाबाद 12.20 बजे पहुँचकर 12.50 बजे छूटेगी जबकि गोरखपुर से चार4 से 25 नवम्बर के बीच चलने वाली 09112गोरखपुर-वडो दरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद 15.00 बजे पहुँचकर 15.30 बजे छूटेगी। इस गाड़ी का शेष स्टेशनों पर ठहराव यथावत रहेगा।