(www.arya-tv.com) आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत रुई की मंडी में मकान का छज्जा गिरने से 5 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद 3 लोगों को छुट्टी दे दी गई। दो लोगों का अभी उपचार चल रहा है। शाहगंज रुई की मंडी निवासी पिंकी ने बताया कि उनकी सास प्रेमवती गोस्वामी का निधन हो गया था। रविवार को घर पर रिश्तेदार शोक संवदेना व्यक्त करने आए थे। महिलाएं गली में बैठी थीं। तभी मकान का जर्जर छज्जा अचानक से गिर गया। छज्जा के मलवे के नीचे महिलाएं दब गई। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग आ गए। उन्होंने महिलाओं को निकाला।सूचना पर पुलिस भी आ गई। एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भेजा गया।
यहां पर मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि महिला पुष्पांजलि और गीतांजली के फ्रैक्चर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लोगों ने बताया कि मकान काफी पुराना है। छज्जा जर्जर हो रहा था।
ये हुए घायल
1 गीतांजलि गोस्वामी पत्नी मनोज गोस्वामी, पुष्पी गोस्वामी पत्नी राजू वर्मा, ललिता गोस्वामी पत्नी अरुण गोस्वामी, कपिल गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय सत्य प्रकाश गोस्वामी, प्राची गोस्वामी पुत्री राजकुमार गोस्वामी।
