लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन के समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी सुशील कुमार का आभार प्रदर्शन

# ## Lucknow
लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 की मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी सम्मानित शिक्षक साथियों, मतदाताओं, शुभचिंतकों, संबंधियों, मित्रों, परिवारजनों एवं समाजवादी परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आदरणीय माननीय श्री अखिलेश यादव जी, पीडीए के महानायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कर्मठ कार्यकर्ता एवं युवा साथियों का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने इस चुनाव में पूरे उत्साह, समर्पण और एकजुटता के साथ दिन-रात मेहनत की और मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैं उन सभी शिक्षक साथियों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरने से लेकर आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग किया, अन्य शिक्षकों को जागरूक किया और इस पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। आप सभी का सहयोग, विश्वास और समर्पण मेरे लिए बेहद मूल्यवान है।
इस चुनाव में जिस तरह सभी साथियों ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया, वह आपसी सहयोग, अनुशासन और लोकतांत्रिक भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन में आप सभी का यह सामूहिक योगदान मेरे लिए सदैव यादगार रहेगा।
मैं इस बात के लिए भी आश्वस्त करना चाहता हूँ कि आपने मुझ पर जो विश्वास और स्नेह व्यक्त किया है, उसका मान रखने के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूँगा। शिक्षक साथियों के सम्मान, उनके अधिकारों और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इस पूरे चुनावी सफर में मेरे साथ खड़े रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ।