(www.arya-tv.com) पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर 30 जुलाई को यमुनापार के पौराणिक महत्व के मनकामेश्वर मंदिर, लालापुर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और अभिषेक का आयोजन किया गया है। भाजपा नेता व ज्योतिषाचार्य आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य यमुनापार की समृद्धि और विकास है। इस आयोजन में भजन गायक व सनातन धर्म प्रचारक मिश्र बंधु भी आएंगे।
इमिलिया से यह दिव्य स्थान केवल 4 किलोमीटर दूर
आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला ने बताया कि पाषाण कालीन सभ्यता के चिन्हों से समृद्ध गुफाओं में सिद्ध ऋषियों की यहां तपस्थली रही है। इस दिव्य मंदिर का वर्णन शिव पुराण और मत्स्य पुराण में भी है। यह प्रसिद्ध मंदिर यमुना किनारे स्थित लालापुर, बारा में स्थित है। अत्यन्त मनोरम स्थल जो नागा सन्यासियों द्वारा पूजित रहा है पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का कार्यक्रम 30 जुलाई को मंदिर परिसर में रखा गया है। इसमें जनपद के हजारों लोग शामिल होंगे। यह मंदिर प्रयाग से 35 km की दूरी पर स्थित है। मसुरिया देवी मंदिर इमिलिया से यह दिव्य स्थान केवल 4 किलोमीटर दूर है।
25 हजार श्रद्धालुओं को किया गया है आमंत्रित
ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह पप्पू ने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार 1997 में स्थानीय भाजपा नेता आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल ने करवाया था। वहीं पर यमुनापर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुषोत्तम मास के त्रयोदशी को सवा लाख पार्थिव शिवलिंक का निर्माण और अभिषेक होगा। इसके बाद भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम है, जिसमें 25 हजार श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। यमुनापार वासियों एवं प्रयाग वासियों को भी आमंत्रित किया गया है। भंडारा तब तक चलेगा जब तक श्रद्धालु आते रहेंगे। आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला ने इस आध्यात्मिक भगवान शिव की उपासना में पहुंचकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है। आचार्य कहते हैं कि यह शिव का यज्ञ होनी को रोकने की भी शक्ति रखता है। यह मैंने अपने ज्योतिषीय एवं आध्यात्मिक जीवन में एवं समाज सेवा के दौरान देखा है।
