आसमान में दिखा सेना का दम, आज भारत को मिलेगा पहला रफाल विमान

# ## National

लखनऊ। विजयदशमी पर भारत को दुनिया का सबसे ताकतवर विमान रफाल मिलने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में हैं। वह आज रफाल की सवारी करेंगे। आज भारत को पहला रफाल सौंपा जाएगा।

आपकों बता दें कि आज वायुसेना दिवस है। 1932 में इंडियन एयरफोर्स की स्थापना हुई। तब से आज तक हमेशा आसमान में भारत की शौर्यगाथा गाई जाती रही है। भारतीय वायुसेना 87 साल की हो चुकी है।

गाजियाबाद के हिंडन में आज भारतीय वायुसेना ने अपने करतब दिखाए। 54 एयरक्राफ्ट ने आसमान में अपना शौर्य दिखाया। मिराज सुखोई और तेजस ने आसमान में उड़ान भरी। एयरबेस पर वायुसेना के जवानों ने मार्च किया है। पहली बार अपाचे और चिनकू शामिल हुए।

इस एयर शो में सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत और सचिन तेंदुलकर भी पहुंचे हैं। इस दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि भारत हमेशा से दुश्मनों से लोहा लेता रहा है।