रामलला के श्रद्धालुओं के लिए राम नगरी में इलेक्ट्रिक बस:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई गई 18 बसें

# ## UP

(www.arya-tv.com) सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी को एक और सौगात दी है।रामलला के श्रद्धालुओं के लिए राम नगरी में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई।दस इलेक्ट्रॉनिक बसें अयोध्या के प्रमुख स्थलों से सेवा उपलब्ध कराऐंगी।अयोध्या डिपो को भी 8 नई डीजल बसें मिली हैं।आगामी दिनों में 35 इलेक्ट्रॉनिक बस रामलला के भक्तों के लिए की संचालित होंगी।

विधायक और नगर आयुक्त ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

इलेक्ट्रॉनिक बस अयोध्या को विभिन्न शहरों से जोड़ने वाले मार्ग पर बनाए जाने वाले छह प्रवेश द्वारों से शहर के अंदर तक श्रद्धालुओं को पहुंचाएगीं। अयोध्या डिपो को मिली नई 8 डीजल बस अयोध्या डिपो से देश के कई प्रदेश और शहरों तक चलाई जाएंगी। इसे विधायक वेद प्रकाश गुप्त और नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

5 कैमरे लगाए गए हैं,4 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व

इलेक्ट्रॉनिक बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 5 कैमरे लगाए गए हैं। इनका किराया ₹3 प्रति किलोमीटर लगेगा।बस में 4 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। इनको अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से नया घाट तक संचालित किया जा रहा है।