‘कालिया’ नाम से मशहूर विजू खोटे का निधन

Fashion/ Entertainment

वरिष्ठ अभिनेता विजू खोटे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। विजू खोटे ‘शोले’ फिल्म में ‘कालिया’ बने थे। उन्हें आज भी इसी किरदार से जाना जाता है। विजू खोटे ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड के जाने माने लोगों ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने विजू खोटे के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया कि ‘बेहतरीन अभिनेताओं में से एक विजू खोटे जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार को सांत्वना।’
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने लिखा- ‘आपने हिंदी फिल्मों में यादगार रोल किए, शुक्रिया भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए। विजू खोटे जी की आत्मा को शांति मिले।’
अभिनेत्री कविता कौशिक ने विजू खोटे को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि एफआईआर सीरियल में उन्होंने उनके साथ काम किया था।
टिस्का चोपड़ा ने विजू खोटे को श्रद्धांजलि दी और लिखा- ‘उनके निभाए किरादरों में निश्चित रूप से हमें ‘शोले’ का ‘कालिया’ सबसे ज्यादा पसंद है।’