20 फरवरी से शुरू होगा ताज महोत्सव:शाहजहां के उर्स और CM के आगमन के चलते हुआ बदलाव

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा में ताज महोत्सव के आयोजन तिथि में बदलाव कर दिया है। अब महोत्सव 20 फरवरी से शुरू होगा। ताजमहल पर भीड़ को नियंत्रित रखने और आगरा किला पर 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती में CM योगी आदित्यनाथ के आगमन के चलते यह बदलाव हुआ है।

दरअसल. ताजमहल पर कल यानी 17 फरवरी से शाहजहां का उर्स शुरू होगा। यह 19 फरवरी तक चलेगा। उर्स में अकीदमंदों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में यदि ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू हो जाता तो ताजमहल पर भीड़ नियंत्रित रखना बड़ी चुनौती बन जाता।

उधर, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी आगरा किला पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए CM योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे आएंगे।

ऐसे में पुलिस और प्रशासन उनकी सुरक्षा व्यस्त रहेगा। इन सभी कारणों से ताज महोत्सव की तिथि को 2 दिन आगे बढ़ा दी गई है।

तैयारियां को मिला अतिरिक्त समय
ताजमहोत्सव की तैयारी दिन-रात चल रही हैं। महोत्सव शुरू होने की तिथि 2 दिन आगे बढ़ने से तैयारियों में जुटे लोगों काफी राहत मिल गई है।

दरअसल G-20 की समिट तैयारियों के कारण ताज महोत्सव की तैयारियां प्रभावित रहीं। समय कम रहने से ताज महोत्सव की तैयारियां आनन-फानन में हो रही थीं।

बता दें कि इससे पहले वर्ष 2012 और 2017 में ताज महोत्सव यूपी में विधानसभा चुनावों के चलते ताज महोत्सव फरवरी के स्थान पर मार्च में आयोजित हुआ था।