(www.arya-tv.com) इन दिनों बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है और रिलीज से पहले ही ये फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अलग-अलग देशों में सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच इंडोनेशिया के एक डांस ग्रुप ने पठान का गाना’ झूमे जो पठान’ को हूबहू रिक्रिएट कर डाला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीना फैन और उनके ग्रुप ने अपने इस वीडियो में बिल्कुल ठीक वैसा ही डांस किया है जैसे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने किया है। इतना ही नहीं इंडोनेशिया के इन सभी कलाकारों ने वैसे ही कपड़े पहने है, जैसी मूवी में स्टार्स ने इस गाने में पहने थे। दरअसल, ये वीडियो वीना फैन नाम के एक डांस ग्रुप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। ये ग्रुप बॉलीवुड के कई गानों के वीडियोज को रिक्रिएट कर चूका है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
झूमे जो पठान’ गाने को रिक्रिएट करने के बाद इंडोनेशिया के इस डांस ग्रुप की जमकर तारीफ हो रही है। कई लोग उनके इंस्टाग्राम पर यह भी कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें बेशर्म रंग को भी रिक्रिएट करना चाहिए। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और इस वीडियो को लगातार शेयर भी कर रहे हैं। इससे पहले ये डांस ग्रुप शाहरुख के कई पुराने क्लासिक गानों को भी रीक्रिएट करता दिखाई दिया है।