अवध व्यापार मण्डल ने पैदल तिरंगा यात्रा निकाली : सरोजनीनगर विधानसभा

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

(www.arya-tv.com) हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अवध व्यापार मण्डल ने पावर हाउस से पैदल तिरंगा यात्रा की शुरूआत की और सरोजनीनगर के विभिन्न इलाकों में यात्रा के द्वारा जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा के संयोजक नामित पार्षद सरबजीत सिंह ने बताया कि इस 15 अगस्त को हमारे देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। जिसमें हमारे प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान का नाम दिया है इस अभियान में देश के प्रत्येक घर में तिरंगा लहराये, इसी को लेकर अवध व्यापार मण्डल द्वारा यह पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसकी शुरूआत हमारे विधायक राजेश्वर सिंह ने पहले ही कर दी है और सभी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तिरंगे का वितरण  किया जा रहा है। जिससे सभी घरों में तिरंगा लहराये। इस पैदल यात्रा में व्यापार मण्डल के चैयरमेन अनिल, नामित पार्षद सरबजीत सिंह, अध्यक्ष अरविन्द चौबे, कोषाध्यक्ष जान्टी स्टीफन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सिंह, गौतम अहूजा, अरूण गुप्ता, निहारिका सिंह,सचिन सिंह, उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा, सविता गोयल, मीडिया प्रभारी नीलेश आदि पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।