UP में आज फिर हिंसा भड़काने की कोशिश:प्रयागराज के कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाया अंडा

# ## Prayagraj Zone UP

(www.arya-tv.com) यूपी के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने यहां शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। यह सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई। शिवभक्तों में नाराजगी है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर में ताला बंद नहीं होता। छह फीट ऊंची जाली है। जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स जांच पड़ताल में जुटी है।

LIVE अपडेट्स…

  • प्रयागराज में गंगा के तट पर भगवान कोटेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि इसकी प्रतिष्ठा भगवान राम ने अपने हाथों से की थी।
  • कानपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर इश्तियाक अहमद की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त किया। यह कार्रवाई बेनाझाबर रोड पर बनी पर हुई।
  • अब तक सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकर नगर में 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। RAF के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई।

    अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और RAF ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें RAF का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की।