(www.arya-tv.com) चिलचिलाती गर्मी के बीच बीते रात आई आंधी तूफान लोगों को गर्मी से राहत दी है। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों तक लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में राहत रहेगी। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 5.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान या भी लगाया है कि इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि मानसून की बारिश 15 मई को हो सकती है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री रहने के लिए अनुमान
मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मई के तीसरे सप्ताह में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन अप्रैल जैसी 45 डिग्री वाली गर्मी होने की संभावना बहुत ही कम है। लखनऊ में हुई बारिश लोगों को राहत महसूस कर आई है। कई जिलों में आई आंधी के चलते नुकसान भी उठाना पड़ा है।
ये सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर
- झांसी 43.1 डिग्री सेल्सियस
- प्रयागराज 41.5 डिग्री सेल्सियस
- झांसी: 43.1 डिग्री सेल्सियस
- प्रयागराज: 41.7 डिग्री सेल्सियस
- बांदा: 41.2 डिग्री सेल्सियस
- आगरा: 42.7 डिग्री सेल्सियस
- इटावा: 41.0 डिग्री सेल्सियस
- वाराणसी: 40.5 डिग्री सेल्सियस
- कानपुर: 40.3 डिग्री सेल्सियस
- लखनऊ: 38. 8 डिग्री सेल्सियस
मानसून पर अब नज़र
इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है और अंड़मान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया, दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंड़मान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर दिशा में यानि उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।