(www.arya-tv.com) अमेरिका को एक और टॉरनेडो ने झकझोर दिया है। वहां दक्षिण मध्य क्षेत्र टेक्सास और ओकलाहोमा में बवंडर आया। ओकलाहोमा के सोमिनोल में तो टॉरनेडो की रफ्तार 217 किमी प्रति घंटे मापी गई। दूसरी तरफ टेक्सास के रस्क काउंटी में आए टॉरनेडो की रफ्तार 275 किमी प्रति घंटे मापी गई। उसकी चपेट में आकर कई शेड और इमारतों को नुकसान पहुंचा। वॉशिंगटन काउंटी में बाढ़ में फंसे 30 लोगों को बचाया गया।
कंसास में आया था टॉरनेडो
चार दिन पहले ही कंसास में बवंडर आया था। इसके कुछ वीडियो भी सामने आए, जिसमें जद में आए कई मकान उड़ते तक दिखाई दिए थे। उस वीडियो को अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक रीड टिम्मर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।साल 2022 में अब तक अमेरिका में 566 बवंडर आ चुके हैं। इनमें से 487 बवंडरों में हवा की रफ्तार 150 किमी तक रही। इनमें 13 लोगों की जान जा चुकी है।