नगर निगम एफडी के रूप में सुरक्षित रखे जाएंगे 26 करोड़,पर किसको मिलेगा लाभ

Lucknow

लखनऊ।(www.arya-tv.com) बाॅन्ड जारी होने के बाद नगर निगम को मिले 200 करोड़ में से 26 करोड़ रूपये सुरक्षित रखे जाएंगे। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकरी ने बताया की 26 करोड़ की प्रोत्साहित राशि को विकास कार्यो पर खर्च नहीं किया जाएगा।

यह पैसा नगर निगम एफडी के रूप में सुरक्षित रखेगा ताकि भविष्य में निवेंशको को राशि लौटाने या ब्याज की रकम देने में कोई समस्या आए तो उससे आसानी से दूर किया जा सके ।

वहीं बाॅन्ड जारी कर जो 200 करोड़ की राशि मिली है उसमें 195 रूपये करोड़ पहली मल्टी स्टोरी आवसीय योजना पर और पांच करोड़ की राशि अमृत मिशन में पेयजल योजना पर खर्च की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक गुजरात की दो महिलाओं समेत छह निवेशको ने नगर निगम के बाॅन्ड में पैसा लगाया है।

लखनऊ नगर निगम प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम है। जिसने बाॅन्ड जारी कर 200 करोड़ की रूपये राशि जुटाई है।

दीपावली के ठीक एक दिन पहले 13 नवम्बर को बाॅन्ड की बीडिंग हुई थी उसके बाद मुबंई स्टाॅक एक्सचेंज में बाॅन्ड लिस्ट हुआ था। बिडिंग से चार गुना अधिक मांग आई थी।

बिडिंग के बाद नगर निगम के दो अफसर मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल टीम के साथ बुधवार सुबह मुंबई पंहुचे । वहां उन्होंने खरीदारों को बाॅन्ड का आवंटन कराया।

100 करोड़ के बाॅन्ड कंपनी ने लिए

नगर निगम के मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिंद लाल ने बताया की छह निवेशको ने बाॅन्ड खरादे है। उनमें 25 करोड़ के बाॅन्ड गुजरात की दो कारोबारी महिलाओं ने लिए है। 100 करोड़ के बाॅन्ड एके कैपिटल की कंपनीज ने लिए है। 75 करोड़ के बाॅन्ड एचडीएफसी के माध्यम से दो निवेशको ने लिए है।