भाजपा में शामिल हुए सलेमपुर के पूर्व सांसद स्व हरिवंश सहाय के बड़े पुत्र अशोक सिंह कुशवाहा

National

(www.arya-tv.com) 01 दिसंबर को भाजपा में शामिल हुए सलेमपुर के पूर्व सांसद स्व हरिवंश सहाय के बड़े पुत्र अशोक सिंह कुशवाहा (अवकाश प्राप्त जिला जज) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में लखनऊ पार्टी कार्यालय में ली सदस्यता।

(लोकसभा सलेमपुर से रहेगी उनकी भी दावेदारी)………. सदस्यता लेने के उपरांत प्रगतिशील व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक हरीश कुमार (आईपीएस एवं पूर्व डीआईजी) के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुग्रीव मौर्य ने बुके देकर सम्मानित किया।

साथ में प्रगतिशील व्यापार मंडल के सिद्धार्थ आनंद एडवोकेट (प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सभा) , संजय पांडे (प्रदेश महामंत्री), श्रीमती कनकलता (प्रदेश महामंत्री महिला सभा ), सुरेंद्र सिंह (जिला अध्यक्ष लखनऊ), श्रीराम वर्मा ( जिला सचिव), अरुण कठेरिया (जिला उपाध्यक्ष), सुमित यादव (जिला सचिव) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।