वेनेजुएला में भूकंप से बड़ी तबाही, मरने वालों की संख्या 10,000 से एक लाख के बीच होने की आशंका, इमर्जेंसी घोषित

Uncategorized

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप से 10 हजार से एक लाख लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। वेनेज़ुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, माइकेटिया एयरपोर्ट को भूकंप से हुए “गंभीर नुकसान” के कारण बंद कर दिया गया है। देशकी कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने अभी-अभी राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने देश में आपातकाल की घोषणा की है, साथ ही उन्होंने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एक जनरल को भी नियुक्त किया है। अपने भाषण में, उन्होंने विशेष रूप से वेनेजुएला के लोगों से एकता की अपील की। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की, हालांकि उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई है। भूकंप से मची तबाही की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं।

‘सब कुछ गिर रहा था’, प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

कराकस के 38 साल के इंजीनियर जीसस एलेजांद्रो पिना, भूकंप आने के समय सात मंज़िला इमारत की सबसे ऊपरी मंज़िल पर थे। उन्होंने कहा, “यह बहुत ज़ोरदार था। यह काफी देर तक चला – मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि कितनी देर, लेकिन यह लगभग एक मिनट जैसा था। कांच की चीज़ें टूट रही थीं, तस्वीरें गिर रही थीं, टेलीविज़न भी – सब कुछ गिर रहा था। लैंप, कांच की बनी कोई भी चीज़, यहाँ तक कि कॉलम और बीम भी आवाज़ कर रहे थे।

कुछ स्कूलों को इमरजेंसी शेल्टर में बदला जाएगा

वेनेजुएला के अधिकारियों ने भूकंप के बाद पूरे देश में क्लासें बंद करने का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि कुछ स्कूलों को इमरजेंसी राहत केंद्रों और आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए शेल्टर में बदला जाएगा।

लापता लोगों की जानकारी देने के लिए VenApp का इस्तेमाल करें-रोड्रगेज

रोड्रिगेज ने लापता लोगों की जानकारी देने के लिए VenApp का इस्तेमाल करने को कहा है। कार्यवाहक राष्ट्रपति ने वेनेजुएला के लोगों से अपील की है कि वे लापता लोगों और घरों व अन्य इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी देने के लिए सरकार के VenApp का इस्तेमाल करें। हालांकि मानवाधिकार संस्था के मुताबिक, इस ऐप को Google Play और Apple iOS स्टोर से हटा दिया गया है।