फतेहपुर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

# ## UP

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में एक पिता ने अपने बेटे और बहू को लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली मार दी। पिता के इस खतरनाक कदम को उठाने के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है जिसमें गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए बेटा और बहू दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इस घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया जिसमें पुलिस को मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी है।

आरोपी पिता की तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर में हुए इस पारिवारिक विवाद में पिता द्वारा उठाए गए कदम ने हर किसी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि घर में किसी विवाद के दौरान आरोपी पिता रामखेलावन ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से बेटे अवनीश और बहू मनीषा पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद बेटा और बहू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद परिवार के साथ गांव में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला जिसमें गांव वालों ने दोनों घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।