- सावित्रीबाई फुले छात्रावास परिसर में लगाए पौधे
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) और रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ ट्रांस गोमती के संयुक्त तत्वावधान में सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष पूर्वी मित्तल, सचिव विनोद सिंह और कोषाध्यक्ष इला गंभीर,प्रो.राजश्री सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्राएं, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और रोटरी क्लब के सदस्यों ने पौधे लगाए। अभियान में एनसीसी की 20 यूपी गर्ल्स बटालियन और 67 यूपी बटालियन का विशेष सहयोग रहा।
- हरित परिसर बनाने का आह्वान
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और पौधों का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
- ये रहे मौजूद
अभियान में डॉ. रवि शंकर वर्मा, प्रो.राजश्री ,सुमित मित्तल, आलोक शुक्ला, रीता अहूजा, अतुल कपूरिया, विभिन्न शिक्षक, छात्रावासों की वार्डन, गैर-शिक्षण अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
